• Home
  • Uncategorized
  • फूट गया चांदी का बुलबुला, एक दिन में 1 लाख रुपए तक गिरी कीमत, सोना भी 33000 रुपए फिसला।

फूट गया चांदी का बुलबुला, एक दिन में 1 लाख रुपए तक गिरी कीमत, सोना भी 33000 रुपए फिसला।

नई दिल्ली : सोना और चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एक ही दिन में चांदी का भाव 1 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा टूट गया, जबकि सोना भी एक झटके में 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक सस्ता हो गया। यह गिरावट सिर्फ वायदा कारोबार तक सीमित नहीं रही, बल्कि घरेलू बाजार में भी कीमती धातुओं के दामों में तेज गिरावट दर्ज की गई। एक्सपर्ट्स पहले से ही ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट की आशंका जता रहे थे, जो अब सच साबित होती दिख रही है। आइए जानते हैं गोल्ड-सिल्वर प्राइस क्रैश के पीछे की बड़ी वजहें।

Silver bubble bursts, price drops by up to Rs 1 lakh in a day, gold also slips by Rs 33,000 : एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक आखिरकार चांदी का बुलबुला फूट गया है। सिर्फ एक कारोबारी दिन में ही 1 किलो चांदी की कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा गिर गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को जबरदस्त तेजी के साथ चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया था और कारोबार के अंत में यह 3,99,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। लेकिन शुक्रवार को 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव तेजी से गिरते हुए 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर आ गया। यानी एक ही दिन में चांदी 1,07,971 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई।

चांदी के साथ-साथ सोने का बुलबुला भी फूटता नजर आया। 24 कैरेट सोने की कीमत में एक ही कारोबारी दिन में 33,113 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की भारी गिरावट का असर सोने पर भी पड़ा। MCX पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाले सोने का वायदा भाव गुरुवार को 1,83,962 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो शुक्रवार को फिसलकर 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।अगर सोने के उच्चतम स्तर से आई गिरावट पर नजर डालें, तो गुरुवार को ही सोने ने भी तेजी के साथ 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का लाइफ-टाइम हाई छुआ था। इसके बाद अचानक आई गिरावट में सोना अपने इस रिकॉर्ड स्तर से 42,247 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया।

Releated Posts

ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਪਹੁੰਚੇ ਮੰਤਰੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ

ਮਾਨਸਾ, 2 ਨਵੰਬਰ 2026 : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ…

ByByPrince KandhariNov 2, 2026

ਬ੍ਰਿਟੇਨ ਦੀਆਂ ਸਖ਼ਤ ਵੀਜ਼ਾ ਨੀਤੀਆਂ ਕਾਰਨ ਭਾਰਤੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਘਟੀ; ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀਆਂ ਨੂੰ ਆਰਥਿਕ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਖ਼ਦਸ਼ਾ।

ਬ੍ਰਿਟੇਨ ਦੀਆਂ ਸਖ਼ਤ ਵੀਜ਼ਾ ਨੀਤੀਆਂ ਕਾਰਨ ਭਾਰਤੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਘਟੀ; ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀਆਂ ਨੂੰ ਆਰਥਿਕ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਖ਼ਦਸ਼ਾ 82,523…

ByByPrince KandhariNov 2, 2026

ਪਤਨੀ ਦੀ ਰਾਸ਼ੀਫਲ ਅਨੁਸਾਰ ਚੁਣੋ ਕਰਵਾਚੌਥ ਦਾ ਤੋਹਫ਼ਾ, ਵਿਆਹੁਤਾ ਰਿਸ਼ਤਾ ਬਣੇਗਾ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਭਰ ਲਈ ਵਧੀਆ।

ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ। ਕਰਵਾਚੌਥ ਹਿੰਦੂ ਪਰੰਪਰਾ ਦੇ ਸਭ ਤੋਂ ਪਵਿੱਤਰ ਅਤੇ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਹੈ। ਇਹ ਖ਼ਾਸ ਮੌਕਾ…

ByByPrince KandhariOct 28, 2026

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਮਹਾਰਿਸ਼ੀ ਵਾਲਮੀਕਿ ਜਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਦੇਸ਼ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵਧਾਈ

ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ, 26 ਅਕਤੂਬਰ :– ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਨੇ ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਮਹਾਰਿਸ਼ੀ ਵਾਲਮੀਕਿ ਜਯੰਤੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ…

ByByPrince KandhariOct 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top